श्रावस्ती: 70 लीटर कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौके पर बरामद 170 किलोग्राम लहन नष्ट, शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण  बरामद

श्रावस्ती, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक  घनश्याम चौरसिया द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों और लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण/ बिक्री/परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, व क्षेत्राधिकारी भिनगा अतुल कुमार चौबे, प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, थाना सिरसिया पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। 

इस दौरान ग्राम घोलिया से अलग-अलग चार पिपियो में 70 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण चार अदद टीना,चार अदद पतीली, दो अदद स्टील की प्लेट, एक अदद स्टील का ढक्कन, एक लोहे की प्लेट बरामद किया। तथाजितेन्द्र पुत्र जयप्रकाश,सतराम पुत्र शोभा राम, लल्लू पुत्र बाबा दीन, मुंशी पुत्र अमिरिका, निवासीगण घोलिया थाना सिरसिया को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-पति निक जोंस और बेटी मालती संग रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

संबंधित समाचार