गोंडा: फल और सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। शहर के उतरौला रोड स्थित नवीन सब्जी व फल मंडी में बुधवार को अचानक आग लग गयी। मंडी परिसर के झाड़ियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख व्यापारियों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। गोंडा उतरौला मार्ग स्थित फल एवं सब्जी मंडी में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पूरे परिसर में फैलने लगी। मंडी के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मंडी परिसर के दक्षिणी सिरे पर काफी घास फूस लगा हुआ है जहां पर आग लगी थी उसी के समीप केले का प्लांट भी लगा है।

8

दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 2 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मंडी निरीक्षक भूपेंद्र यति ने बताया कि बुधवार दोपहर में झाड़ियां में अज्ञात  कारणों से आग लग गयी। तेज हवा के चलते आग पूरे परिसर में फैलने लगी जिसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने 2 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उन्होंने बताया कि आग पूरी तरीके से बुझ गई है। कोई जन या धन हानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:-पति निक जोंस और बेटी मालती संग रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

संबंधित समाचार