Farrukhabad: जिला जेल में बंद बंदियों ने हल्दी, चुकंदर, पालक से तैयार किया प्राकृतिक गुलाल...लगाने में भी लोगों को नहीं होगी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद जिला जेल में बंद बंदियों ने प्राकृतिक गुलाल तैयार किया

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अपराध की दुनिया में उठे हाथ अब सृजन की तरफ उठ कर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक गुलाल बना रहे है। केमिकल युक्त गुलाल से बचने के लिए यह तरीका जिला जेल फतेहगढ़ के बंदियों ने निकाला है।

जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि बाजार में इस समय गुलाल केमिकल से बने हुए रहे है। उनकी जेल में बंदियों ने हल्दी से पीला रंग तैयार करके और चुकंदर से लाल तथा पलक से हरा रंग तैयार करके चावल के आटे को  कपड़े से छान करके मिला कर गुलाब बनाया है। इस गुलाल के लगाने से लोगों किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यह पूरी तरह से प्राकृतिक है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि इसे जेल उत्पाद खरीद केंद्र पर जेल द्वार के बाहर बेचा जाएगा और जेल में भी बंद सभी बंदी इसी गुलाल से होली खेलेंगे। बतातें चले की जिला जेल में जब से अधीक्षक भीमसेन मुकुंद आये है तब जेल में बन रहे भोजन को फाइव स्टार का दर्जा दिया गया है। जेल में बंदियों के हाथों से बने बल्ब प्रदेश भर में उजाला फैला रहे है।

ये भी पढ़ें- UP Board Exam 2024: मास्साब पास कर दीजिए, शादी कैंसिल हो जाएगी...यूपी बोर्ड की कापियां देखकर शिक्षक भी हो रहे हैरान

संबंधित समाचार