'बदायूं में शिवपाल यादव के आते ही मासूमों की हत्या, सपा कराना चाहती है दंगा', संघमित्रा मौर्य ने साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। दो मासूम सगे भाइयों की उस्तरे से निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि हमले में तीसरा भाई घायल हुआ है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी जावेद की पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि एक आरोपी फरार है। वहीं इस घटना को लेकर पूरे इलाक़े में तनाव है और लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

इस बीच बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य और यूपी सरकार की मंत्री गुलाब देवी ने मृतक बच्चों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। जहां उन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कहा कि एक मां के साथ बहुत ही अन्याय हुआ है, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि सपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के बदायूं जाते ही इस तरह की दुखद घटना हुई है। क्योंकि वह दंगा भड़काना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में दंगा कराने में रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं इस घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने कहा कि 'कल की घटना से साबित हो गया है कि जीरो टॉलरेंस वालों की पॉलिसी जीरो हो गई है। बीजेपी हर घटना का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। अगर पुलिस ने पहले काम किया होता तो दो मासूम भाइयों की जान बच जाती, दो भाइयों की जान तो चली गई।' अखिलेश यादव ने आगे कहा कि 'एनकाउंटर से नाकामी नहीं छिपेगी। बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है तो जनता नारा दे रही है चार सौ हार का। क्योंकि इस सरकार से किसान, मजदूर और किसान सभी परेशान हैं।

ये भी पढे़ं- बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी को पुलिस के मुठभेड़ में मार गिराने की होगी मजिस्ट्रेट जांच, 15 दिन के अंदर होगी पूरी

संबंधित समाचार