प्रयागराज: प्रेप ग्रेड समारोह में बच्चों को दी गई स्कॉलर ट्राफी
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज में गत वर्ष की तरह बुधवार को प्रेप ग्रेड समारोह का आयोजन पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के होनहार नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्कालर ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त चंद्र मोहन गर्ग, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, नूपुर चहल, विशिष्ट अतिथि डॉ वंदना बंसल, न्यायाधीश शशिकांत गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार, अन्नपूर्णा गुप्ता, इंद्र मोहन बाली एवं कोमल बाली के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन की परंपरा का निर्वहन कर किया गया।

विद्यालय की अध्यक्षा सोनू सिंह, प्राचार्या डॉ सुजाता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां से मौजूद अभिभावकों को खूब रिझाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ सुजाता सिंह ने स्कॉलर ट्रॉफी पाने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन किया और विद्यालय के अन्य बच्चों को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अंत में राष्ट्र-गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को किया सील
