Weather Update: होली से पहले लखनऊ का बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ और उसके आसपास इलाकों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि होली से पहले कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण चली ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर बुधवार दोपहर बाद से देखने को मिला। लखनऊ और आसपास इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। ऐसे में तापमान में गिरावट रिकार्ड की गई। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से लुढ़कर 13 डिग्री के करीब आ पहुंचा। 

मौसम वैज्ञानिक एके सिंह के अनुसार, गरज और चमक के साथ बारिश की संभावनाएं बढ़ चली हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। ऐसे में ठंडी हवाओं की रफ्तार और बढ़ सकती है। कई स्थानों में आंधी चलने की भी संभावना है।

30- 40 रही हवाओं की रफ्तार, 24 को होगी बारिश

लखनऊ और उसके आसपास हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर की रही। मौसम विभाग का मानना है कि मौसम आगे और भी बिगड़ सकता है। तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा 21, 22 और 23 मार्च को ठंडी हवाएं चलने की संभावनाएं जताई हैं। 24 मार्च को अलग - अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है। 25 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद बन रही है।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को किया सील

संबंधित समाचार