Banda News: अतर्रा अधिवक्ता संघ चुनाव...21 को नामांकन, 27 मार्च को मतदान, पढ़ें- पूरी खबर
बांदा में अतर्रा अधिवक्ता संघ चुनाव
बांदा, अमृत विचार। तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने तिथियों का ऐलान कर दिया है। बताया है कि चुनाव के लिए 21 मार्च को नामांकन व 27 मार्च को मतदान होगा।
अधिवक्ता संघ में इस बार चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में मतदाताओं को प्रवासी-अप्रवासी अधिवक्ताओं के नाम काटे जाने पर उपजे विवाद में उत्तर प्रदेश बर काउंसिल के हस्तक्षेप के बाद अब स्थिति संभालती दिख रही है। हालांकि अभी भी अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
निर्वाचन अधिकारी राममिलन कुशवाहा ने बताया है कि 21 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन व 22 मार्च को जांच व पर्चा वापसी की जा सकेगी। जबकि 27 मार्च को मतदान कराया जाएगा। उसी दिन देर शाम मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को सुबह दस बजे से चार बजे तक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महासचिव उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सहित लगभग 22 पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद बुधवार को देर शाम अधिवक्ता अपने-अपने गुट के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोलते दिखे। हालांकि अभी दूसरे गुट में जिस प्रकार से चुप्पी सधी हुई है।
सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश को लेकर कुछ अधिवक्ता हाई कोर्ट गए हुए हैं। जहां से उन्हें पुराने मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराने के आदेश मिलने के आसार हैं।
