बहराइच: बाइक सवार को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत
बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ से मामा के घर वापस आ रहे बाइक सवार को टैंकर ने बहराइच लखनऊ मार्ग पर टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेडवा अल्पीमिश्र गांव निवासी शुभम वर्मा (25) पुत्र राम केवल वर्मा अपने मामा के यहां लखनऊ गए थे। गुरुवार सुबह वह लखनऊ से बाइक द्वारा घर के लिए रवाना हुए। शुभम बहराइच लखनऊ मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूकनापुर बाजार में पहुंचे। सुबह 11 बजे बहराइच से लखनऊ की तरफ जा रही टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक सवार की कुचलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज कुंडासर अमित गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक करुनाकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा। दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: बाइक सवार दो लोगों की सड़क हादसे में मौत
