बाराबंकी: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहम्मदपुर खाला/ बाराबंकी, अमृत विचार। गुरूवार सुबह थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के ललपुरवा मजरे बडनेरा गांव निवासी 20 वर्षीय पृथ्वीराज यादव का शव गुरुवार को  गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर बड़हल के पेड़ पर मफलर के सहारे लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव को  पेड़ से लटकता देख  परिजनों के साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की माने तो मृतक बीती रात  किसी को बिना बताए घर से बाहर चला गया था। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की पूरी सघनता से जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: बाइक सवार को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

संबंधित समाचार