Lok Sabha Elections 2024: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, कोयंबटूर से चुनावी मैदान में उतरेंगे अन्नामलाई

Lok Sabha Elections 2024: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, कोयंबटूर से चुनावी मैदान में उतरेंगे अन्नामलाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बृहस्पतिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सभी 9 उम्मीदवार तमिलनाडु के हैं।

चेन्नई साउथ से पार्टी ने तेलंगाना की पूर्व गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन को टिकट दिया है। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई को कोयम्बटूर से टिकट मिला है। 

भाजपा की तीसरी सूची जारी में पूर्व राज्यपाल तमिलसाई सौन्दर्यराजन, प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित तमिलनाडु के नौ उम्मीदवारों के नाम हैं।

सूची के मुताबिक सौन्दर्यराजन चेन्नई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगी जबकि मुरुगन नीलगिरी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। अन्नामलाई को कोयम्बटूर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। पार्टी ने मध्य चेन्नई सीट से वी. पी. सेलवम, वेलोर से ए. सी. षणमुगम, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, पेराम्बलूर से टी. आर. पारिवेंदर और तूतीकोरिन (तूतुकुड़ी) से नैनार नागेन्द्रन को उम्मीदवार बनाया गया है। राज्यपाल के पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद सौंदर्यराजन बुधवार को भाजपा में शामिल हुई थीं।

उन्होंने 2019 में भाजपा से इस्तीफा देकर तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कामकाज संभाला था। उन्हें 2021 में पुडुचेरी की उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बासठ वर्षीय सौंदर्यराजन स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं और दो दशक से भी पहले भाजपा में शामिल हुई थीं।

ये भी पढ़ें- आबकारी ‘घोटाला’: मुख्यमंत्री केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिली गिरफ्तारी से राहत