अमरोहा: पटाका फैक्ट्री मालिक पर ठेकेदार की हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित पटाका फैक्ट्री में एक ठेकेदार की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना की मृतक के परिजनों और स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। बल्कि मृतक के शव को एक वाहन में लादकर उसके घर पहुंचा दिया। 

इस दौरान अपने बेटे का अचानक शव देखकर उसके माता-पिता बिलख पड़े और परिवार में कोरहाम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को घटना स्थल के संबंधित थाने ले जाकर कार्रवाई की सलाह दी है। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि पटाखा फैक्ट्री मालिक ने आज उनके बेटे गौरव का 10 महीने काम का पूरा हिसाब देने के लिए कहा था। लेकिन मोबाइल नंबर होने के बावजूद बिना सूचना दिए मेरे बेटे की लाश घर भेज दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की फैक्ट्री मालिक ने हत्या की है। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा : संदिग्ध अवस्था में मिला रेलवे कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार