बरेली: 10 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल, 199 किलो बेसन सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजेंद्र नगर में खराब अरारोट कराया नष्ट

बरेली, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों से 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान बहेड़ी में 199 किलो बेसन सीज किया गया और राजेंद्र नगर में खराब अरारोट को नष्ट कराया गया।

जिला अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीमों ने बिथरी चैनपुर से सुभाष नमकीन का, पाल डेयरी भहुआ बाजार से खोया का, द नाइट वर्ड एंड रेस्ट्रो राजेन्द्र नगर से पनीर और अरारोट का एक-एक नमूना संग्रहीत किया और तीन किग्रा अरारोट नष्ट कराया। 

इसके अलावा अशोक आटा चक्की कर्मचारी नगर से सरसों के तेल का, वीरेन्द्र स्वीट्स हाउस कनमन बाजार से खोया का, हरीश किराना स्टोर से बेसन का, तसलीम स्वीट हाउस बहेडी से छेना का, जेआर इंटरप्राइजेज से बेसन का एक-एक नमूना लिया और 199 किग्रा बेसन सीज किया। इसके अलावा नैतिक इंटरप्राइजेज से भाभी जी ब्रांड के पापड़ का नमूना लिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा पर NSA और गैंगस्टर लगाने लगाने की मांग

संबंधित समाचार