कासगंज: बूंद-बूंद पानी को तरसे बाशिंदे, 6 दिन से जलसंकट को लेकर वार्डवासियों में रोष
गंजडुंडवारा, अमृत विचार: रमजान का पवित्र माह चल रहा है और होली पर्व भी नजदीक है। कस्बे के वार्ड नम्बर तीन नगला भीकन में हिन्दु, मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग निवास करते है। लेकिन वार्डवासी पालिका पेयजल की सप्लाई बाधित होने के कारण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। पानी की किल्लत पिछले 6 दिनों से चल रही है।
लोग पानी की किल्लत के लिए कई बार नगर पालिका कार्यालय से कर चुके हैं।लेकिन पालिका इनकी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।जलसंकट को लेकर वार्डवासियों में जनप्रतिनिधि पालिकाध्यक्ष हाजी मुनब्बर हुसैन और अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार के खिलाफ रोष व्याप्त है।वार्डवासियों की परेशानी को समझते हुए वार्ड के सभासद अब्दुल रहमान कई बार पालिका कार्यालय में शिकायत भी कर चुके है।
लेकिन स्थिति ढाक के तीन पात ही है।जिससे जल संकट से वार्डवासी जूझ रहे हैं।वही वार्ड में लगे हैण्डपम्प,वाटर कूलर खराब और सामुदायक शौचालय भी बंद होने के कारण शोपीस बने हुए हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन इतनी बेखबर है पानी की किल्लत दूर करने को पानी के टैंकरों से भी सप्लाई नहीं की जा रही है। जबकि ये टैंकर अन्य प्राईवेट जगह जल आपूर्ति देते नजर आते रहते है। वार्ड मे पानी की सप्लाई न होने से लोगों को खासी परशानी का सामना कर पड रहा है और वार्ड वासी बाल्टीया लेकर दूर दराज से पानी ला गुजर बसर करते नजर आ रहे है।
वार्ड में समस्याएं
सड़के टूटी, प्रकाश व्यवस्था खराब, पेयजल आपूर्ति बाधित, हैडपम्प, वाटर कूलर खराब, सामुदायक शौचालय बंद, संरक्षित तालाब मे गंदगी से प्रदूषण, मच्छरों का प्रकोप, सफाई व्यवस्था खराब।
सप्लाई हेतु लगी पानी की समर की मोटर फुंक गयी थी, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु हो जायेगी---सुनील कुमार, अधिशासी अधिकारी।
यह भी पढ़ें- कासगंज: सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर पति ने की पत्नी की हत्या, जानें पूरा मामला
