Video अमेठी: बीच पटरी पर खड़ी हो गई रेल अधिकारियों को ले जा रही डीपीसी ट्रेन, कर्मचारियों ने लगाया धक्का    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। देश भर में वंदे भारत ट्रेनों पर बैठकर यात्री महज कुछ घंटे में कई सौ किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं, और ऐसा संभव हो पा रहा है रेलवे के समर्पित कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यकुशलता से। लेकिन अभी भी उनके आवागमन के लिए रेल विभाग कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया है। इसकी एक बानगी अमेठी में देखने को मिली। यहाँ रेलवे के अधिकारियों के लिए बनी डीपीसी ट्रेन पटरियों के बीच में ही खराब हो गई। जिसके बाद रेल कर्मचारियों ने ट्रेन को धक्का मारकर मेन लाइन से लूप लाइन पर पहुँचाया। ट्रेन को धक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि पूरा मामला अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां पर सुल्तानपुर की तरफ से अधिकारी डीपीसी ट्रेन से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अचानक स्टेशन के आउटर पर खड़ी हो गई। मेन लाइन पर ट्रेन के खराब होने से कई अन्य ट्रेन भी प्रभावित होने लगी। काफी कोशिश के बाद भी डीपीसी ट्रेन नहीं ठीक हो पाई। जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा डीपीसी ट्रेन को धक्का मारकर मेन लाइन से हटाकर लूप लाइन में किया गया। 

ये भी पढ़ें -अयोध्या: आखिर पटरी पर लौटीं सीएचसी की स्वास्थ सेवाएं, मरीजों ने ली राहत की सांस

संबंधित समाचार