बरेली: हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। हत्या को आत्महत्या बताने वाले इंस्पेक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। साथ ही इस बात को लगभग डेढ़ माह तक छुपाए रहे। नए कप्तान को जब इसका पता चला तो उन्होंने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी ने …

बरेली,अमृत विचार। हत्या को आत्महत्या बताने वाले इंस्पेक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। साथ ही इस बात को लगभग डेढ़ माह तक छुपाए रहे। नए कप्तान को जब इसका पता चला तो उन्होंने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी ने इसे इंस्पेक्टर की घोर लापरवाही करार देते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

प्रेमनगर के भूड़ में अतुल गुप्ता की हत्या के मामले को भी पुलिस डेढ़ महीने तक दबाए बैठी रही। 18 अगस्त को अतुल गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने इस मामले में नामजद शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

जानकारी होने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इसकी जांच सीओ प्रथम से कराई। जांच में पता चला कि पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत इंस्पेक्टर से की थी लेकिन उन्होंने लापरवाही बरतते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जांच रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने उन्हें लापरवाही और अनुशासनहीनता करने पर शुक्रवार की दोपहर में निलंबित कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज अपने काम को ईमानदारी से करें। यदि किसी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार