प्रयागराज: चकरोड को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चौकीदार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित बिलारी गांव में चकरोड को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गांव के एक बुजुर्गों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह बिलारी गांव में चक रोड को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ा और जमकर मारपीट के साथ बवाल शुरू हो गया। मारपीट में गोली भारतीय 60 वर्ष पुत्र गंगादीन की मौके पर मौत हो गई। गोली भारतीय गांव का चौकीदार था।

चौकीदार की मौत के बाद सूचना थाना प्रभारी हंडिया को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

संबंधित समाचार