लखनऊ: लेडी बाइक चोर, पलक झपकते ही पार कर देती है गाड़ी, लेकिन नहीं आती है ड्राइविंग, जानें कैसे लगाती थी ठिकानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी की सड़कों पर एक ऐसी महिला घूम रही थी जो मोटरसाइकिल को चला को नहीं पती है लेकिन पलक छपकते ही दो पहिया वाहनों को गायब कर देती है। राजधानी में छह गाड़ियों को चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया गया है। पीजीआई पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने का साथ चोरी की गाड़ी भी बरामद की है। महिला इतनी शातिर है कि महिला के पास से जो आधार कार्ड मिला है वो भी संदिग्ध है। पुलिस ने महिला से घंटो पूछताछ की लेकिन महिला पुलिस को गुमराह करती रही। हालांकि, पीजीआई पुलिस महिला की कुंडली खंगाल रही है। 

पुलिस पता कर रही सही पता 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ में जो बाते निकल के सामने आ रही हैं वह संदिग्ध हैं। ऐसे में एक टीम को महिला का सही पता व अन्य जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया है। महिला चोर वर्तमान में लखनऊ में रहती है लेकिन जब इससे दबाव देकर पूछा गया तो बताया कि ये बंगाल बर्डर की रहने वाली है। ऐसे में पुलिस अन्य एंगल पर भी काम कर रही है। 

ऐसे करती थी चोरी 

पुलिस के लिए इस महिला चोर को गिरफ्तार करना आसान नहीं था। महिला शातिराना तरीके से घटनाओं को अजाम देती थी। महिला साधारण गेटअप में मासूम सा चेहरा लेकर सड़कों निकलती थी। सड़कों व कॉलोनियों में खड़ी मोटरसाइकिल की रेकी करती थी। मौका देखते ही महिला मास्टर चाभी लगा कर गाड़ी का लॉक खोल लेती थी। महिला पैदल ही गाड़ी को ढकेलते हुए अपने ठिकाने पर ले जाती थी। इस दौरान यदि कोई उससे पूछता था कि ऐसा क्यों कर रही हो तो वह पेट्रोल खत्म होने की बात कह के चली जाती थी। लोग महिला होने के नाते शक भी नहीं करते थे। 

गैंग गाड़ियों को लगाता था ठिकाने 

महिला गाड़ी चोरी करने के बाद अपने ठिकाने पर पहुंचती थी। इसके बाद गाड़ी को ठिकाने लगाने का काम शुरू होता था। गोड़ी चोरी करने के बाद महिला का काम खत्म हो जाता है और गैंग के अन्य सदस्यों को काम शुरू होता था। पुलिस ने बताया की पूछताछ में गैंग के कुछ लोगों का नाम सामने आया है जिनको गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई है। जल्द ही अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गैंग के सदस्य गाड़ी को काट के कबाड़ी वालों को बेच देते थे, जिसके बदले एक गाड़ी के बदले इन्हें दस हजार रुपये मिलते थे।

यह भी पढ़ें:-अब CRPF के कमांडो की सिक्योरिटी में रहेंगे विधायक अभय सिंह, मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

संबंधित समाचार