हरदोई: पिता ने चार साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार
हरदोई, अमृत विचार। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की गैरमौजूदगी में एक पिता ने ही अपनी 4 साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला कासिमपुर थाना …
हरदोई, अमृत विचार। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की गैरमौजूदगी में एक पिता ने ही अपनी 4 साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला कासिमपुर थाना इलाके का है। रिठवें गांव में तीन बच्चों के पिता सुरेंद्र ने अपनी 4 वर्षीय पुत्री को कमरे में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाजार से लौटी पत्नी ने खून से लथपथ बेटी को देखकर पूछा तो मासूम ने पिता की करतूत का खुलासा कर दिया। पत्नी ने जब पति से इस बात पर नाराजगी जताई। तो पति ने बच्चों और पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। मुंह खोलने पर कुल्हाड़ी से सबको काटकर खुद आत्महत्या की धमकी देने लगा।
आज जब पत्नी पास की रिश्तेदारी में गयी तो वहां इस बात को बताया। रिश्तेदारों के काफी समझाने पर पत्नी ने हिम्मत जुटाकर यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दीपक रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताक्ष कर रही है। पत्नी की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा रहा है।
