हरदोई: शिक्षक संकुल की बैठक में गया शिक्षक लापता, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक स्कूल के बाद बीआरसी पर होने वाली शिक्षक संकुल की बैठक में शामिल होने के लिए गया, उसके बाद से घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल स्विच आफ होने से उसके घर वालों के अंदर अजीब तरह का खौफ पैदा हो गया। पुलिस ने दी गई तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी है।

बताया गया है कि माधौगंज थाने के डकौली निवासी कृष्ण किशोर कछौना ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय धुरपुरा मजरा निमर्लपुर में प्रधानाध्यापक है। 19 मार्च की सुबह कृष्ण किशोर स्कूल पहुंचा, वहां से छुट्टी के बाद बीआरसी पर बुलाई गई शिक्षक संकुल की बैठक में शामिल होने के लिए कछौना गया। देर शाम के बाद काफी रात हो गई। 

परेशान घर वालों ने देरी की वजह जानने उसके के लिए फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच आफ बोलने लगा। उसके बाद से कृष्ण किशोर का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका। उसके घर वालों को बार-बार किसी अनहोनी का खौफ सता रहा है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए शिक्षक की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:-अब CRPF के कमांडो की सिक्योरिटी में रहेंगे विधायक अभय सिंह, मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

संबंधित समाचार