अखिलेश की पत्नी और बेटे ने CM योगी से मिलकर जताया आभार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री के प्रयासों से मेघालय में अपहरणकर्ताओं से मुक्त हुआ लखनऊ का अखिलेश सिंह चौहान

लखनऊ, अमृत विचार। मेघालय में अपहृत लखनऊ निवासी अखिलेश सिंह चौहान के सकुशल मुक्त हो जाने के बाद अखिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और पुत्र सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर मिलने आए अखिलेश के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

बता दें कि लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी अखिलेश सिंह चौहान (मैकेनिक एवं सुपरवाइजर) मेघालय के साउथ गारो हिल्स में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। अपराधियों ने उनका अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए गुरुवार शाम मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और अखिलेश को मुक्त कराने का आग्रह किया। 

इसके बाद हरकत में आई मेघालय पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा) जिले के जंगल से अखिलेश को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये दोनों अपहरणकर्ता पुल निर्माण कंपनी से अखिलेश की रिहाई के बदले 50 लाख रुपए वसूलना चाहते थे।

यह भी पढ़ें:-अब CRPF के कमांडो की सिक्योरिटी में रहेंगे विधायक अभय सिंह, मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

संबंधित समाचार