हरदोई में बनी सोने की गुझिया, दूर-दूर से खरीदने पहुँच रहे लोग-एक पीस की कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। अगर होली के त्योहार पर आप गुझिया खाने के शौकीन है तो हरदोई की इस दुकान पर आपको कई प्रकार की स्वादिष्ट गुझिया देखने को और खाने को मिल जायेंगी। हरदोई शहर में स्वाद के शौकीनों के लिए एक ऐसी दुकान है जो लगातार लोगों के स्वाद के साथ ही उनकी सेहत का भी पूरा ध्यान रख रही है। वर्ष 1980 में पहले बाबा सामी ने इसकी शुरुआत की थी जिसके बाद अब पोते ने बाबा के नाम से दुकान की शुरुआत की और जनपद में अपना नाम रोशन किया है। 

हरदोई शहर के नघेटा रोड से आवास विकास जाने वाले मार्ग पर बाबा सामी नाम से मिठाई की दुकान संचालित हो रही है। दुकान में लोगों की सेहत और स्वाद का विशेष ख्याल रखा जाता है। सर्दियों में बाबा सामी ने लोगों की सेहत और स्वाद को ध्यान में रखते हुए काली गाजर का हलवा बनाया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। काली गाजर का हलवा लोगों को इतना भाया की लोग इसको अपने साथ अपने रिश्तेदारों के लिए भी ले जाने लगे। बाबा सम्मी की दुकान पर आपको जहां मिठाइयों की कई वैरायटी देखने को मिलेगी वहीं अब होली का त्यौहार है तो ऐसे में कई गुझिया की भी वैरायटी बाबा सामी की दुकान पर ग्राहकों को उपलब्ध होगी। बाबा सामी की दुकान पर इस होली लोगों को सोने की गुझिया खाने को मिलेगी। हालांकि इसके दाम जरूर थोड़ा ज्यादा होंगे लेकिन यकीन मानिए स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी इस गुझिया के निर्माण में खास ख्याल रखा गया है।

16 - 2024-03-23T120900.797

जानिए क्या मिलाकर बनाई सोने की गुझिया 
दुकान के प्रोपराइटर ओम गुप्ता ने बताया कि इस बार होली पर ग्राहकों के लिए सोने की गुझिया बनाई गई है। इस गुझिया में लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रखा गया है। गुझिया के निर्माण में मैदा का प्रयोग नहीं किया गया है। सोने की गुझिया में खोये के स्थान पर ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग किया गया है, वही मैदा के स्थान पर काजू का प्रयोग किया गया है। इस गुझिया में सोने का वर्क लगाया गया है। देखने और स्वाद में यह लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित भी कर रही है। ओम गुप्ता ने बताया कि इस गुझिया की कीमत ₹500 प्रति पीस हैं।

17 - 2024-03-23T121005.354

बाबा सामी की दुकान पर ग्राहकों को स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, केसर, तिरंगा समेत अन्य प्रकार की गुझिया देखने और खाने को उपलब्ध हैं। गुझिया के शौकीनों के लिए बाबा सामी ने विशेष ध्यान रखा है। सभी गुझियों का मूल्य अलग-अलग निर्धारित किया है। सोने की गुझिया समेत अन्य गुझिया को खरीदने व देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहाँ लगातार पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें -VIDEO: यूपी के हरदोई जिले से हुई थी होली की शुरुआत, भक्त प्रहलाद के जीवित रहने पर लोगों ने उड़ाया था रंग

संबंधित समाचार