Hamirpur: प्रेम प्रसंग के चलते बुआ भतीजे के साथ फुर्र...21 अप्रैल को होनी लड़की की शादी, पिता बोले- हत्या का डर है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते बुआ भतीजे के साथ फुर्र..

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली क्षेत्र से बीते दिन एक नाबालिग लड़की लापता हुई थी। परिजनों ने बीती रात कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक पर अपने कुछ साथियों के साथ उसका अपहरण कर ले गया है। इसका उलाहना देने पर जान माल की धमकी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री की 21 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। लेकिन शादी से एक महीने पहले ही गांव निवासी एक युवक उसकी पुत्री को डरा धमका कर अपहरण कर ले गया। पिता ने कोतवाली में दी तहरीर के साथ ही आरोपी युवक का लीविंग सर्टिफिकेट दिखाते हुए बताया कि युवक भी नाबालिग है और पारिवारिक है। 

बताया की जिस समय उसकी बेटी का अपहरण हुआ तब बड़ी बेटी घर पर ही थी। वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुसा और बेटी को डरा धमकाकर जबरन उठा ले गया। पीड़ित पिता ने यह भी बताया की वह जब इसकी शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तो उसे जानमाल की धमकी दी जा रही है। उसे अंदेशा है की कहीं उसकी बेटी की हत्या न कर दी जाएं। कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज का कहना है कि दोनों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- Etawah Accident: आगे चल रहे कंटेनर से टकराई डीसीएम...हादसे में परिचालक की मौत, नींद का झोंका आने के कारण हुआ हादसा

 

संबंधित समाचार