Etawah Accident: आगे चल रहे कंटेनर से टकराई डीसीएम...हादसे में परिचालक की मौत, नींद का झोंका आने के कारण हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में हादसे में परिचालक की मौत

इटावा, अमृत विचार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चौबिया थानाक्षेत्र में आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम में बैठे एक युवक की मौत हो गई। हादसा डीसीएम के चालक को नींद का झोंका आने के कारण हुआ। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के केबिन में फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 

हादसे में डीसीएम में बैठे हेल्पर इंद्रपाल 43 निवासी पछवल थाना महोली सीतापुर की मौत हो गई। जबकि गाड़ी में बैठा हुआ एक व्यापारी अभिषेक निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद, राजेश निवासी सिरसागंज घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें- Holika Dahan Timing 2024: ज्योतिषाचार्य ने बताया- इतने समय तक रहेगा सर्वफलदायी मुहूर्त...जानें पूजन विधि और मान्यताएं

संबंधित समाचार