Unnao Accident: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत...घटना से परिजनों में मचा कोहराम
उन्नाव में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
उन्नाव, अमृत विचार। हसनगंज व अजगैन थाना क्षेत्र में हुयी अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मृतक के परिजन रो रो कर बेहाल हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पहली घटना: कन्नौज जनपद के थाना ठठिया के पाकर पुर निवासी आदित्य (27) गांव के ही रावेंद्र 30 वर्ष के साथ डीसीएम पर परिवार नियोजन की सामग्री लादकर एक्सप्रेस-वे के रास्ते से लखनऊ जा रहा था। इस दौरान हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गयी। जिस कारण गाड़ी अनिययंत्रित होकर आगे खड़े कंटेनर से जा भिड़ी। घटना में रावेंद्र केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची यूपीडा की एम्बुलेंश घायल रावेंद्र को इलाज के लिये सीएचसी औरास लेकर पहुँची जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक दो भाइयों में छोटा था रावेंद्र की मौत पर उसकी पत्नी व उसके दो बेटों में आनन्द 7 वर्ष व आर्यन 5 वर्ष रो रो कर बेहाल हैं। हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
दूसरी घटना: थाना हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदौली निवासी श्लोक पुत्र स्व. सरोज रावत अपने साथी हरिशंकर पुत्र सरदार के साथ स्कूटी से नवाबगंज में होली पर्व के लिये रंग खरीदने के लिए निकला था। इस दौरान वह कोकाकोला कंपनी के पास पंहुचा ही था कि सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी चला रहा हरिशंकर दूर जा गिरा और घायल हो गया जबकि श्लोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की जानकारी राहगीरो ने अजगैन थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक श्लोक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। टक्कर मारने वाले ट्रक का भी पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कल अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़ें- Unnao: ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने आ रही बस से भिड़े बाइक सवार...एक की मौत, एक घायल
