बरेली: एसएसपी ने पैदल गश्त कर परखी कानून व्यवस्था
बरेली, अमृत विचार। कानून-व्यवस्था परखने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बारादरी इलाके में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे लोग अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहें। कोई भी अराजक तत्व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ न कर सके। एसएसपी ने बारादरी क्षेत्र के सूफी …
बरेली, अमृत विचार। कानून-व्यवस्था परखने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बारादरी इलाके में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे लोग अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहें। कोई भी अराजक तत्व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ न कर सके। एसएसपी ने बारादरी क्षेत्र के सूफी टोला, सैलानी, शहामतगंज समेत कई मोहल्लों में पैदल गश्त की।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोग झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी के बहकावे में आएं। यदि कहीं पर किसी तरह का अपराध हो रहा है तो पुलिस को सूचित करें, जिससे अपराधी पकड़े जा सकें। इस मौके पर उनके साथ इस्पेक्टर शितांशु शर्मा, एसआई अनिल कुमार, एसआई अंकित कुमार, एसआई कुलदीप कुमार, एसआई राजीव कुमार, सुधीर सिंह तोमर आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
