बरेली जंक्शन पर महिला अफीम के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन जीआरपी ने शनिवार को प्लेटफार्म नंबर पांच पर टीन शेड के पास से एक महिला को 435 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। महिला की पहचान मोबीना निवासी बिशारतगंज के रूप में हुई। इस दौरान उसका साथी अलीगंज के बिहारीपुर गांव निवासी अय्यूब भाग गया।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया एसआई नरेंद्र पाल सिंह, एसआई चमन सिंह, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, सचिन कुमार, अवनीश कुमार, सुजाता गौतम के साथ गश्त के दौरान महिला को पकड़ा है।

ये भी पढ़ें-बरेली: पुलिस लाइन में नौकरी लगवाने के बहाने हजारों की ठगी

संबंधित समाचार