बहराइच: मां के पास सो रहे मासूम को घर से उठा ले गया अज्ञात जानवर, मिला अधखाया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजीचौराहा/ बहराइच, अमृत। जनपद के नयापुरवा गांव निवासी एक डेढ़ वर्षीय बालक अज्ञात जानवर रात डेढ़ बजे बिस्तर से उठा ले गया। सुबह परिवार के लोगों के खोजबीन करने पर क्षत विक्षत शव कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महसी के मजरा नयापुरवा गांव निवासी छोटू (डेढ़ वर्ष) पुत्र शकील अपनी मां आशिया बेगम के साथ रात में सो रहा। रात डेढ़ बजे अज्ञात जानवर आया। वह मासूम को चारपाई से उठाकर लेकर चला गया। कुछ देर बाद मां ने बिस्तर पर बेटे को नहीं देखा तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। सभी ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह मासूम बालक का क्षत विक्षत शव गांव से ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुजाहिर के मसूर के खेत में मिला। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस के साथ वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस, वन विभाग और राजस्व टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट एडीएम को भेज दी है। पोलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि क्षेत्र में काफी दिनों से भेड़िया हमला कर रहा है।

6 - 2024-03-24T104321.266

मच्छरदानी फाड़कर ले गया जानवर
मां आशिया बेगम ने बताया कि उसने बेटे को मच्छरदानी के अंदर अपने पास लिटाया था। अज्ञात जानवर मच्छरदानी फाड़कर बेटे को उठा ले गया। उसका निशान भी बना हुआ है।

ये भी पढ़ें -पीलीभीत: मनाली से नेपाल जा रही मिनी बस पेड़ से टकराई, ब्रेकपाइप फटने से हुआ हादसा...नौ घायल

संबंधित समाचार