लखनऊ: 30 साल में बदल गई ग्रामीण इलाके की तस्वीर, लगातार हो रहा मेडिकल सेवाओं में विस्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित एसजीपीजीआई रोड के आसपास 30 साल पहले तक पूरा इलाका ग्रामीण था, लेकिन आज वहां की तस्वीर बदल चुकी है। पीजीआई रोड पर एसजीपीजीआई जैसा बड़ा संस्थान तो है ही, इसके अलावा कई बड़े निजी अस्पताल और उसमें सेवाएं देते विशेषज्ञ डॉक्टर आज वहां की पहचान बन चुके हैं। शनिवार को ऐसे ही करीब 155 डॉक्टरों की एक डायरेक्टरी जारी हुई है। जिसमें डॉक्टरों की विशेषज्ञता और अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

दरअसल, रायबरेली रोड डॉक्टर एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को साउथ सिटी स्थित एक निजी अस्पताल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।

डॉक्टर की बैठक

बताया जा रहा है कि बीते 6 वर्षो से लगातार होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिसमे बड़ी संख्या मे स्थानीय महिला वा पुरुष डॉक्टर्स उत्साह पूर्वक भाग लेते है। प्रतिवर्ष इसके आयोजन की जिम्मेदारी अलग अलग डॉक्टर्स को दी जाती है और वो अपने संस्थान मे ही इसे आयोजित करते हैं। जिसमे एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्य इसमें भाग लेने के लिए डॉक्टर्स को प्रेरित करतें हैं। इस मिलन का उद्देश्य डॉक्टर्स समुदाय मे आपस से मेल मिलाप और मेडिकल जानकरी का आदान प्रदान के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है, जिससे आम जान भी लाभान्वित हो सकें।

रायबरेली रोड के डॉक्टर्स विगत 2 वर्ष से मोहन लाल गंज मे प्रकृति भारती केंद्र पर ग्रामीणों के लिए प्रत्येक रविवार को निःशुल्क परामर्श दवा वा कम कीमत पर जाँच उपलब्ध करा रहे है। इस अवसर पर रायबरेली रोड के डॉक्टर्स की डायरेक्टरी रिलीज़ हुई जिसमे सभी डॉक्टर्स का फ़ोन नंबर उनकी क्वालिफिकेशन के साथ उनके सेंटर्स का एड्रेस एवं उपलब्ध सुविधाओं का विवरण है। इसकी हार्ड कॉपी मेंबर्स को वितरित की गई साथ ही सॉफ्ट कॉपी भी लॉन्च हुई। इस डायरेक्टरी मे सभी विधाओं के लगभग 155 डॉक्टर्स की डिटेल दर्ज है जो जनसमान्य के लिए भी उपयोगी होगा।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ पी के गुप्ता ने बताया की आज से 30 साल पहले जब पी जी आई की शुरुआत हुई। तब ये एरिया ग्रामीण क्षेत्र मे आता था, एक या  दो डॉक्टर्स हुआ करतें थे। सबसे पहले उनकी लैब ने अपनी सेवाएं देना प्रारम्भ किया था आज समय के साथ पीजीआई रोड पर बहुत से अच्छी मेडिकल सेवाओं का विस्तार हुआ। जिससे आम जन को एक ही रोड पर सारी मेडिकल सेवाएं मिल जाती है।

पी जी आई से डिग्री लेकर बहुत से डॉक्टरर्स इस क्षेत्र मे अपनी सेवाएं दे रहे है जिससे मेडिकल टूरिज्म भी प्रोत्साहित हो रहा है। इस कार्यक्रम की आयोजक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आँचल केशरी ने अतिथियो का स्वागत किया। कुछ वरिष्ठ डॉक्टर्स को साम्मानित भी किया गया प्रमुख रूप से पी जी आई के डॉ अमित केशरी  डॉ घनश्याम अग्रवाल एवं डॉ आंचल केशरी  डॉ अम्बर कुमार माथुर डॉ आनंद स्वरुप डॉ निमिषा डॉ स्वस्ति मोहनती, डॉ वी के गुप्ता डॉ पी के अग्रवाल, डॉ ओ पी मिश्रा, डॉ सुनील को सम्मानित किया गया । अंत मे सभी ने एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाया तथा गुझिया के साथ एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें: विश्व टीबी दिवस: हर साल 12 लाख लोगों की चली जाती है टीबी से जान

संबंधित समाचार