बरेली: फर्जी तरीके से बनवा लिए मेडिकल स्टोर के दो लाइसेंस, फार्मासिस्ट पर FIR
बरेली, अमृत विचार: एक फार्मासिस्ट ने फर्जी तरीके से दो आधार कार्ड बनाकर दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस प्राप्त कर लिए। खुलासा होने पर औषधि निरीक्षक ने थाना कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि मीरगंज के मोवात गांव निवासी दीपेन्द्र पुरी ने एफएसडीए के विभागीय पोर्टल पर कूटरचित तरीके से दो प्रोफाइल तैयार कर आईडी जनरेट कर ली। आरोपी ने तत्कालीन औषधि निरीक्षक से अनुमोदन भी करा लिया। आरोपी ने शैक्षिक प्रमाण पत्र एक जैसे अपलोड किए, जिससे उसका भेद खुल गया। आरोपी ने गाजियाबाद में दो मेडिकल स्टोर खोल लिए, जबकि एक व्यक्ति एक ही मेडिकल स्टोर खोल सकता है।
यह भी पढ़ें- बरेली: विपक्ष दलों के नेताओं ने भाजपा का थामा हाथ, सदस्यता की ग्रहण
