पीलीभीत: होली खेलते वक्त विवाद में चली गोली, युवक घायल...छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ बरखेड़ा, अमृत विचार। होली खेलते वक्त दो पक्षों में कहासुनी के बाद पहले पत्थर चले। इसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें युवक घायल हो गया । उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटकवारा में हुई। दोपहर करीब बारह बजे एक पक्ष के लोग ढोलक बजाते हुए होली खेलते हुए गलियों में घूम रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष से गांव के अंदर ही रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज होने के बाद ईटों के टुकड़े चले। इसके बाद एकत्र लोगों में लाठी डंडे  चल गए। 

झगड़ा बढ़ने पर एक पक्ष ने गोली चला दी, जोकि बीसलपुर के पटेल नगर कॉलोनी निवासी विमल गंगवार के पैर में लगी। घायल को सीएचसी भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया,  सीओ विशाल चौधरी ने गांव कटकवारा पहुंचकर घटना के की जानकारी ली। इसके बाद थाने में घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत से जितिन प्रसाद होंगे भाजपा उम्मीदवार, वरुण गांधी भी लड़ सकते हैं निर्दलीय, अटकलों पर विराम

 

संबंधित समाचार