Kannauj: अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना; बोले- 'ईडी और सीबीआई का दबाव बनाकर बीजेपी लोगों से कर रही वसूली'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में काबिज रही बीजेपी सरकार ने आम लोगों पर सरकारी टीमें लगाकर लोगो पर दबाव बनाया और उनसे वसूली की। 
  
होली पर्व को लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से लखनऊ से सैफई जा रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थकों ने फगुआ कट पर काफिला रोक कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा ने ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई जैसी सरकारी मशीनो को लगाकर लोगों पर दबाव बनाकर चंदा के नाम पर वसूली की है जो कि भाजपा के खाते मे सीधा पैसा गया।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot Accident: बिजली पोल से टकराकर पेड़ में जा धंसी अनियंत्रित कार; होली पर रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की मौत

 

संबंधित समाचार