लखनऊ: नशेड़ी बेटे ने गैस सिलेंडर से किया मां पर हमला, मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आशियाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 

लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना के रूचिखंड में शराबी बेटे ने माता-पिता पर गैस सिलेंडर से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें लोक बंधु पहुंचाया गया डाक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

थाना अंतर्गत रुचि खंड-1 निवासी राम प्रसाद ने बताया कि 24 मार्च की रात को बेटा वीरेंद्र शराब पीने को लेकर झगड़ा कर रहा था। शराब पीने के लिए मना करने पर विवाद बढ़ गया। इस पर आरोपी ने गैस सिलेंडर से पिता पर हमला किया, लेकिन वह बच गए। उसने शराब पीने के लिए मना कर रही मां पर भी सिलेंडर से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: फ्लाइट के कूड़ेदान में मिला 66 लाख का सोना, बैंकॉक से आया था विमान, कस्टम अधिकारी जांच में जुटे

संबंधित समाचार