हरदोई: दीवार फांद कर घर में घुसे दबंगों ने महिलाओं पर भांजी लाठियां, तीन घायल
हरदोई। एक ज़रा सी बात इतना तूल पकड़ गई कि दीवार फांद कर घर में घुसे दबंगो ने वहां की महिलाओं के ऊपर ताबड़तोड़ लाठियां चला कर उन्हे अधमरा कर दिया। इस बीच किसी ने चुपके से वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया। उसके बाद एक्शन में आई पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कोतवाली शहर के झरोइया गांव का बताया गया है। वीडियों में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह हाथों में लाठी-डंडे लिए कुछ लोग दीवार फांद कर एक घर में घुसे और टीन शेड के नीचे बैठी महिलाओं के ऊपर लाठियां चलाने लगे। इसका पता होते ही सारे गांव में भगदड़ मच गई।
इस तरह से दिनदहाड़े किए गए हमलें में तीन महिलाओं का बुरी तरह ज़ख्मी होना बताया जा रहा है। जिस वक्त हमलावर दीवार फांद रहे थे,उसी वक्त किसी ने उनका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।उसके बाद से एक्शन में आई पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढे़ं: प्रयागराज: उमेश पाल के घर के पीछे गौशाले में चला बम, पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लिया, कर रही पूछताछ, VIDEO
