हरदोई: होली की हुड़दंग के बीच बच्चे के ऊपर गिरी बाइक, दबकर हुई मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। होली के दिन घर वाले हुड़दंग करने में चूर थे,उनकी लापरवाही और अनदेखी के चलते घर में खेल रहा बच्चा वहां खड़ी बाइक के पास पहुंच गया और वही बाइक उसके ऊपर गिर पड़ी। नतीजतन उसके उसी बाइक के नीचे दब कर मौत हो गई।
 
बताया गया है कि सोमवार को कछौना कोतवालई के सुठेना गांव निवासी दिनेश और उसके घर वाले होली में हुड़दंग कर रहे थे। वहीं घर के अंदर उसका चार साल का बेटा छोटू खेल रहा था। वह खेलते-खेलते वहां खड़ी बाइक के पास पहुंच गया और वही बाइक उसके ऊपर गिर पड़ी। घर के अंदर क्या हुआ ? दिनेश और उसके घर वाले इससे बिल्कुल ही बेखबर थे। लेकिन जब काफी देर बाद तक नटखट छोटू की कोई आहट नहीं सुनाई पड़ी तो उसकी तलाश शुरु हुई।
 
उसी बीच गिरी पड़ी बाइक उठाई गई, उसके नीचे दबा पड़ा छोटू को देख कर वहां कोहराम मच गया। होली के दौरान हुए इस हादसे की खबर सुनते ही वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई,हर कोई  इसके लिए दिनेश व उसके घर वालों की लापरवाही और अनदेखी को ज़िम्मेदार ठहरा रहा है। वहीं छोटू के घर वाले उसकी इस तरह से हुई मौत को ले कर रह-रह कर खुद को कोस रहे हैं।
 
 

 

संबंधित समाचार