लखनऊ: Vegetable soups से सुधरेगी महिलाओं की सेहत, प्रेगनेंसी में फल और दूध का सेवन कब करें, जानिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सब्जियों का सूप पीने के कई फायदे हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। विशेष कर प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को सब्जियों के सूप का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके अलावा देसी घी का इस्तेमाल भी फायदेमंद है, क्योंकि देसी घी में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह जानकारी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की सीनियर डाइटिशियन विद्या प्रिया ने दी है।

केजीएमयू की सीनियर डाइटिशियन विद्या प्रिया बताती है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खान-पान का ध्यान विशेष तौर पर रखना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान प्रोटीन विटामिन मिनरल की बहुत आवश्यकता होती है। ऐसे में अच्छी डाइट ही जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में कारगर है।

उन्होंने बताया कि सब्जियों में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। यदि सब्जियों का सूप पिया जाए तो इसके कई फायदे हैं। जिसमें पोषक तत्व तो मिलते ही हैं साथ ही शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। इसके अलावा फलों का जूस भी पानी की कमी को पूरा करने में कारगर है, साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

12 - 2024-03-27T110133.945

देसी घी और सरसों का तेल कर सकते हैं इस्तेमाल
उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को ताली भुनी विशेष कर बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन ना के बराबर करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर सरसों के तेल में बनी हुई चीज खाई जा सकती हैं, इसके अलावा देसी घी का इस्तेमाल बेहतर है लेकिन बहुत अल्प मात्रा में करना चाहिए। इस दौरान ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, विशेष कर अखरोट और बादाम खाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि दिन की शुरुआत गर्भवती महिलाओं को फलों का सेवन करके करनी चाहिए वहीं रात में डिनर से पहले सब्जियों का जूस पीना फायदेमंद है, रात में सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें -Video: मुख्तार अंसारी वापिस बांदा जेल में शिफ्ट, तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती

संबंधित समाचार