Video अंबेडकरनगर: टावर में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर बाजार में स्थित टावर में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

बता दें कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर बाजार में मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। मंगलवार की देर रात टावर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और टावर से धुआं निकलने लगा। धीरे-धीरे टावर में लगी आग भयंकर रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से टावर का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। 

प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ठावर में आग लगने के मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -ED ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब देने के लिए मांगा वक्त

संबंधित समाचार