कासगंज: डग्गेमार वाहन में यात्री को जहरखुरानों ने बनाया शिकार, नगदी और सामान लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्योहारों पर बढ़ जाती है जहरखुरानी की घटनाएं

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज-सिकंदारराऊ के मध्य डग्गेमार वाहन में यात्री को जहरखुरान ने अपना शिकार बनाया है। जहरखुरान यात्री से नगदी, मोबाइल और सामान लूट ले गए है। यात्री को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

सदर कोतवाली के गांव किशोरपुर निवासी अवनीश दिल्ली में रहकर कार्य करते हैं। मंगलवार को वह दिल्ली से कासगंज आ रहे थे। उन्हें सीधी बस नहीं मिली तो वह कानपुर की बस में सवार हो गए। बस सिकंदराराऊ पहुंची तो अवनीश ने कासगंज आने के लिए बस से उतरे और एक डग्गेमार वाहन में बैठ गए। 

रास्ते में ही यात्रा के दौरान डग्गेमार वाहन में सवार अज्ञात जहरखुरान ने उन्हें नशील पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया और उनके पास से नगदी, मोबाइल, सामान लूट लिया। साथ ही शहर के कासगंज-सोरों मार्ग श्रीगणेश इंटर कॉलेज के समीप सड़क किनारे छोड़ गए। अवनीश को लोगों ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद चेतना लौटने पर उन्होंने घटना क्रम की जानकारी दी। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी है। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें- कासगंज: परंपरागत तरीके से मनाया गया होली का त्योहार, शहर से लेकर गांव तक जमकर बरसा रंग और गुलाल

संबंधित समाचार