वर्तमान में संविधान व लोकतंत्र दोनों खतरे में: लालजी वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज, अयोध्या, अमृत विचार। आज संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है। देश आर्थिक गुलामी की तरफ बढ़ रहा है। इसलिए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए स्वर्गीय पूर्व विधायक परशुराम यादव के संघर्षों को याद करते हुए उनके पगचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

यह विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार लालजी वर्मा ने जाना बाजार में आयोजित स्वर्गीय परशुराम यादव की 15वीं पुण्यतिथि पर व्यक्त किए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जयशंकर पांडे ने कहा इस समय देश में अघोषित आपातकालीन चल रहा है। जिस देश के दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हो उसे देश का क्या हाल होगा।

सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने भी विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, रामस्वरूप फैजाबादी, डॉ एमपी यादव, गंगाराम वर्मा, कमलेश वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, जेपी यादव, रामसुंदर यादव, जमुना वर्मा, राजकुमार पांडेय, सियाराम यादव, शिवपूजन यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता संतोष कुमारी व संचालन मायाराम यादव ने किया। पूर्व विधायक की पुत्री रोली यादव ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल

संबंधित समाचार