जौनपुर: इयर फोन लगा कर बात करना बना काल, ट्रेन के धक्के से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के हनुआडीह के पास  ईयरफोन लगाकर रेल पटरी किनारे चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हनुवाडीह निवासी वंश लोचन का 18 वर्षीय पुत्र रोशन ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन के किनारे खड़ा होकर किसी से बातचीत कर रहा था। उसी समय औड़िहार से जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन बातचीत करने में मशगूल और ईयरफोन लगाए होने से युवक सुन नहीं सका। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हलका दारोगा धर्मेंद्र दत्त ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव कब्जे में ले लिया।

स्वजन के अनुसार मृत रोशन रोजी-रोटी के सिलसिले में अपने पिता के साथ मुंबई रहता था।कुछ ही दिन पूर्व वह घर आया था। मृत रोशन दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। स्वजन के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल बोझिल हो गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव