सुलतानपुर का चोर बाराबंकी में ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार, जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। अम्बेडकर नगर के जैतापुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में जल शक्ति मिशन का कार्य करवा रहे है। जल शक्ति मिशन में लगा ट्रैक्टर किसी ने चोरी कर लिया तो इसका कोठी थाने पर मुक़दमा दर्ज कराया था।

जांच पड़ताल के दौरान कोठी पुलिस को जानकारी मिली कि सुलतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली के खालिसपुर निवासी शुभम विश्वकर्मा ने साथियों के साथ ट्रैक्टर चोरी किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान शुभम विश्वकर्मा ने बताया कि अपने साथी सत्येंद्र कुमार निवासी बहोरपुर हरिश्चंद्र निवासी प्रतापपुर, चंद्रशेखर सिंह निवासी हमीदपुरवारी थाना दोस्तपुर जिला सुलतानपुर के सहयोग से चुरा लिया था। कोठी थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि शुभम को जेल भेजा गया है । वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल

संबंधित समाचार