कौशांबी: NDPS मामले में छह लोगों को 15 साल के कठोर कारावास की सजा
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की एक अदालत ने बुधवार को एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम) के एक मामले में छह लोगों को दोषी ठहराते हुए 15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शशांक खरे ने बताया कि "विशेष अदालत की न्यायाधीश पूर्णिमा प्रांजल ने 2016 के एनडीपीएस मामले में शेषनाथ यादव, अभिनंदन चौबे, रवि यादव, विनीत कुमार जयसवाल, अक्षय कुमार पटेल और मुन्ना यादव को दोषी ठहराते हुये उन्हें 15 साल की सजा सुनाई।"
अदालत ने प्रत्येक दोषी के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। खरे के अनुसार दोषियों के संबंध में मई 2016 में जिले के पुरामुफ्ती पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: एसबीआई में ग्राहकों के खातों से करोड़ों की हेराफेरी, शाखा प्रबन्धक निलंबित, हटाया गया गार्ड
