Bareilly News: बकाया पर केबिल काटी तो विद्युत टीम से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। एक गांव में विद्युत टीम ने बकाया पर एक व्यक्ति की केबिल काट दी। इससे गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर टीम के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जेई संतोष शर्मा की अगुवाई में बुधवार को टीम ने बिल बकाया वसूली के लिए गांव कमुआ कला में शिविर लगाया। बताते हैं कि इससे पहले टीम ने गांव में बकाया पर होतम के घर की केबिल काट दी। इस पर टीम और होतम की नोकझोंक हुई। हालांकि, जेई का आरोप है कि शिविर के दौरान गांव के भरत, होतम और मोरध्वज आ गए और कर्मचारियों को गाली देते हुए मारपीट करने लगे। 

विरोध करने पर आरोपियों ने उनका लैपटॉप और फोन तोड़ दिया। टीम ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। फिलहाल, जेई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- MJPRU: छात्रों के लिए खुशखबरी, परास्नातक विषम सेमेस्टर के परिणाम जारी

 

 

संबंधित समाचार