MJPRU: छात्रों के लिए खुशखबरी, परास्नातक विषम सेमेस्टर के परिणाम जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रोल नंबर से परिणाम देख सकते हैं।

कई छात्रों का परिणाम नहीं दिख रहा है, जिससे वह परेशान हैं और विश्वविद्यालय में अवकाश होने की वजह से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विश्वविद्यालय ने एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, सैन्य अध्ययन, पर्यावरण विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर के परिणाम जारी किए हैं। इससे पहले एमएसडब्ल्यू, एलएलएम और एमकॉम के भी परिणाम जारी किए गए।

यह भी पढ़ें- बरेली: रामेश्वरम कैफे में बम धमाके मामले में NIA का धौराटांडा में छापा, मौलाना से पांच घंटे की पूछताछ

संबंधित समाचार