Loksabha election 2024: तीन चरणों में प्रशिक्षित किये जाएंगे मास्टर ट्रेनर, लखनऊ DM ने दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर 160 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनर चुनाव में लगे अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी है कि निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो। उन्होंने कहा कि ईवीएम से मतदान कराने के साथ ही मतदान कराने वाले कार्मिकों को भी मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन विधि, मतदान बूथ तैयारी, मतदान केंद्रों की तैयारी आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, रैंप और वाहनों की उपलब्धता, शौचालय की नियमित साफ-सफाई, व्हीलचेयर आदि मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए कि केकेसी में हर कमरे में ट्रेनिंग पैनल लगाए जाएं। जिससे लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की पूरी जानकारी मतदान अधिकारियों की दी जा सके। केकेसी के प्रत्येक कमरे में 5-5 ईवीएम लगाई जाएं। ट्रेनिंग के दौरान प्रेजेंटेशन को तीन चरणों में बांटा जाए। प्रत्येक कमरे में कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए। बैठक में एडीएम (प्रशासन), एडीएम (पूर्वी), एडीएम (न्यायिक), एडीएम (ट्रांस गोमती), जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: पूर्व मंत्री नकुल दुबे को कांग्रेस ने बनाया सीतापुर लोकसभा प्रत्याशी

संबंधित समाचार