बहराइच: पुलिस-एसएसबी को मिली संयुक्त सफलता, दो करोड़ मूल्य की चरस के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

नेपाल से भारत ला रही थी 7.4 किलो चरस

बहराइच: पुलिस-एसएसबी को मिली संयुक्त सफलता, दो करोड़ मूल्य की चरस के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर जांच के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने एक नेपाली महिला को 7.4 किलो चरस के साथ पकड़ा है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रूपये है।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान आने जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रूपइडीहा चेक पोस्ट पर एसएसबी और पुलिस क जवान चेकिंग लगाए हुए थे। गुरुवार को दोपहर में जांच के दौरान एक महिला नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करने के लिए आए।

एसएसबी और पुलिस के महिला जवानों ने जांच की तो महिला के पास से सात किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुआ। जिस पर उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। महिला तस्कर की पहचान सयपुरा बुधा पुत्री मन बहादुर बुधा निवासी वार्ड न 9 कोल जिला रुकुम राष्ट्रा नेपाल के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

जांच टीम में पुलिस टीम के उप निरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव, सिपाही सन्दीप चौहान, महिला सिपाही नेहा सिंह, प्रिया पाण्डेय और एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सन्तोष कुमार विश्वास, मुख्य आरक्षी विक्रम कुमार राय, सुनील कुमार, परमार जयदेव, नरेश नेहरा, महिला जवान रोशनी बेन, प्रीति कौर, निशा यादव, अर्चना कुमारी, सुरेश कुमार और डाग मैंन मय डाग जोशना शामिल रहे। एसएसबी कमांडेंट पार्थ सारथी ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड रूपए है।

यह भी पढे़ं: Water woman ने बताई योगी मॉडल की सच्चाई, दक्षिण के राज्यों में ये है UP की छवि