अमेठी में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह टहलने निकले पिता-पुत्र की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने पर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुरसतगंज थाना क्षेत्र के निगोहा गांव के मोहम्मद अतीक (65) और उनके पुत्र मोहम्मद सईद (35) सुबह टहलने निकले थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

सूत्रों के मुताबिक दोनों को गम्भीर हालत में रायबरेली जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले सीएम योगी- आपके एक वोट ने दिलाया आस्था को सम्मान 

संबंधित समाचार