Kanpur Crime: बेटे की मौत...बेटी से आरोपी ने किया दुष्कर्म...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घाटमपुर में छह साल की मासूम के साथ रेप

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के बेटे व पति दोनों गुजरात के राजकोट मे एक निजी कम्पनी में कार्य करते है और यहां पर वो अपनी बेटी के साथ रहती है। महिला के अनुसार बीते मंगलवार को उसके बेटे का वहीं समुद्र तट के पास शव मिला है। बेटे की मौत से महिला सदमें मे थी।

इधर, पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी छह साल की मासूम बेटी को टॉफी दिलाने का लालच देते हुए खाली प्लाट में लेकर गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद ज़ब आरोपी बेटी को लेकर घर पहुंचा तो डरी- सहमी मासूम ने माँ से अपने साथ हुई हैवानियत को बताया।  

पीड़िता ने घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने मासूम को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- SP MLA Irfan Solanki: कानपुर कोर्ट पहुंचे इरफान सोलंकी...बोले- इंसाफ की जीत होगी, टला फैसला, अब चार अप्रैल को होगी सुनवाई

संबंधित समाचार