Kanpur News: दुकान के बाहर खड़ा ट्रक चोरी...वाहन गायब देख चालक के उड़े होश, CCTV कैमरे में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के सजेती अनुपुर मोड़ से ट्रक चोरी हो गया

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के थाना सजेती के अनूपपुर मोड़ से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर खड़ा ट्रक चोर चोरी हो गया। ट्रक चालक जब ट्रक लेने पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। ट्रक चालक ने मालिक को  सूचना दी। सूचना पर मालिक ने सजेती थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ ट्रक चोरी करने की तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में चोरों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 

हमीरपुर जनपद के रमेडी निवासी अवध किशोर अवस्थी ने गुरुवार दोपहर सजेती थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान सजेती थाना क्षेत्र के अनुपूर गांव के पास स्टेशन रोड पर स्थित है। 

उन्होंने बताया कि होली के त्यौंहार के चलते उन्होंने अपना ट्रक दुकान के बहर खड़ा करा दिया था। आज मेरे ट्रक का ड्राईवर अनूपुर गांव निवासी हरि नारायण ट्रक निकलने के लिए दुकान पर पहुंचा तो वहां से ट्रक चोरी हो चुका था। जिसकी सूचना फोनकर उनसे मुझे दी। सीसीटीवी फुटेज़ में दो युवक दुकान में थोड़ी देर बैठे हुए।

इधर उधर कुछ करते नज़र आ रहे है। इस दौरान रोड से कोई निकलता है। तो दोनो युवक ट्रक और खंभे की में छिप जाते है। उन्होंने पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराया। सजेती थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसी टीवी कैमरे में कैद युवकों की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: खेत पर गई नाबालिग से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास...शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा