Lok Sabha Elections: सपा ने अब इस सीट पर बदला प्रत्याशी, डॉ. महेंद्र नागर को बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/गौतम बुद्ध नगर। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। सपा ने अब राहुल अवाना का टिकट काट कर डॉ. महेंद्र नागर को उम्मीदवार घोषित किया है। लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके नाम पर मुहर लगी।

 इस दौरान युवा नेता राहुल अवाना ने भी डॉ महेंद्र नागर का समर्थन किया। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा की राहुल अवाना को आगे समायोजित किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट कांग्रेस के साथ गठबंधन में सपा के खाते में गई थी। 

समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी तय होने के बाद से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष था। सबसे पहले सपा की तरफ से इस सीट से डॉ. महेंद्र नागर को टिकट दिया था। वह करीब दो साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर सपा में आए थे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: हीना बनी संगीता, प्रेमी महेश संग मंदिर में रचाई शादी, कहा- अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं.., देखें Video

संबंधित समाचार