श्रावस्ती: एसपी ने जिले का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, फ्लैग मार्च कर जनता में जगाया सुरक्षा का भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। एसपी घनश्याम चौरसिया ने शुक्रवार को जिले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैरियर व चेकपोस्ट पर ड्यूटीरत कर्मचारियों का कुशलक्षेम जाना। सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 

एसपी ने भ्रमण के दौरान चुनाव में पुलिस बल के ठहरने के लिए चिह्नित विद्यालय गौरी शंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर कालेज व प्रेम शंकर शुक्ला इंटर कालेज गिलौला का भ्रमण किया। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, शौचालय के बारे में जानकारी ली। गिलौला थाने के निरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने गिलौला कस्बे में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

यह भी पढे़ं: वाराणसी: मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद राय के घर पर जश्न का माहौल, पत्नी अलका व बेटे पीयूष ने लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

संबंधित समाचार